सकारात्मक सोच
एक अच्छा दिन बिताने के लिए बस
एक सकरात्मक सोच की ज़रूरत है,
असल में ऐसी सोच तो इंसान का जीवन बना देती है!!
जहाँ इंसान का हौसला ढलना शुरू होता है,
वहाँ सकारात्मकता उस शख्स की हिम्मत बढ़ा देती है!!
सकारात्मकता!! हर एक इंसान के लिए उसके ज़िन्दगी के हर मोड़ पर, सकारात्मक सोच का होना बहुत ही ज़रूरी होता है। यह इंसान को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। जब हमारे दिमाग में हमेशा अच्छी बातें चलती हैं, हमारा मन साफ़ होता है और अगर हम अच्छी और सकारात्मक सोच रखते हैं, उससे हमारा हर काम को करने में मन लगता है और फिर उससे हमे बहुत ख़ुशी भी मिलती है। आपका विचार आपके जीवन को आकार देता है। वह आपके कार्यों, निर्णयों, प्रतिक्रियाओं, रिश्तों और व्यवहार को प्रभावित करते हैं।
हर छोटी या बड़ी, आसान या जटिल समस्या का हल होता है। बस ज़रूरत है तो एक सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की, और वहीं हमे उसका सही जवाब मिल जाता है।
सकरात्मक सोच के विकास के लिए ज़रूरी है कि आप नकरात्मक लोगों से दूरी बनाएं और ऐसे लोगों की संगति में रहें जो हमेशा पॉज़िटिव सोच रखते हैं। सकारात्मक विचार से व्यक्ति समस्याओं के बारे में नहीं बल्कि उनके समाधानों को खोजने में विश्वास रखता है।
सोच हो सकारात्मक अगर तो
इंसान क्या कुछ कर जाता है,
हर पल में खुशियाँ मनाता है और
अपने ग़मों को भूल जाता है!
सकारात्मकता की शुरुआत आशा और विश्वास से होती है। जो व्यक्ति अपने मन में नकारात्मक विचार रखते हैं, वह अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाते हैं। नकरात्मक सोच जहाँ हमे निराशावादिता और नाकामी की ओर ले जाती है, वहीं सकारात्मक विचार हमे सकारात्मकता और सफलता की ओर अग्रसर करती है।
अगर हम अपनी ज़िन्दगी का एक लक्ष्य बनाकर चलते हैं, तो उससे दिमाग को भटकने से बचाया जा सकता है। हमे कभी भी किसी भी स्थिति का सारा दोष खुद पर नहीं लेना चाहिए। इसके लिए कभी परिस्थितियाँ भी दोषी हो सकती हैं। आपकी काबिलियत इसी में है कि आप इन परिस्थितियों को खुद पर हावी ना होने दें और खुद में सकारात्मता का संचार करें और हमेशा संयम रखें।
अब हम कह सकते हैं कि हालात चाहे कैसे भी हों, हमे हमेशा सकारात्मक सोच ही रखनी चाहिए, उससे समाधान हमेशा निकल जाता है। सकारात्मक सोच रखने से सभी मुश्किल राहें भी खुल जाती हैं। हम सफलता तभी प्राप्त कर सकते हैं, जब हम अपनी नकारात्मक सोच को त्यागेंगे, और हर स्थिति में शांति बनाए रखेंगे। फिर देखिये कि एक सोच के बदलने से ही आपके जीवन में कितना ज़्यादा परिवर्तन आता है।
हार और जीत आपकी सोच पर निर्भर करती है,
मान लो तो हार और अगर ठान लो तो जीत!!
So true 💯🔥... Very nice😇... Keep it up 🙌🏻🔥.
ReplyDeleteThankyou so much!!
DeleteNice👌
ReplyDeleteThankyou.
DeletePositive vibe ✨❤😌
ReplyDeleteYes!!
DeleteVery inspiring thoughts ������
ReplyDeleteThankyou so much
Deletesoo true... nice ✨✨
ReplyDeletekeep it up❤❤
Thankyou so much!
DeleteVery inspirational ❤️
ReplyDeleteThankyou!!
DeleteGreat words!!👌
ReplyDeleteThankyou!!
DeleteKeep it up!!❤
ReplyDeleteThankyou so much
DeleteSuperbbb💫💫💯
ReplyDeleteThankyou!
DeleteAmazing ✨🤓
ReplyDeleteThankyou!!
Delete