मानवता
बहुत दिलदार होते हैं वो लोग
जो खुद से ज़्यादा दूसरों की फ़िक्र करते हैं,
उन्हें फ़र्क़ नहीं पड़ता कोई प्रसिद्धि से
ना ही वो कहीं अपना ज़िक्र करते हैं,
हर कोई बन जाये उन जैसा तो
सबकी ज़िन्दगी हो जाएगी खुशहाल,
ऐसे ही कायम कर पाएँगे हम दुनिया पर मानवता की नई मिसाल।।
मानवता/इंसानियत वही होती है जिसमें मनुष्य खुद के लिए नहीं बल्कि औरों के हित के विषय में सोचते हैं। मानवता जैसा भाव रखने वाले लोग ही इस समाज को एक-दूसरे के संग जोड़कर रखते हैं। हर एक व्यक्ति को अपने दिल में इंसानियत यानि मानवता जैसे भाव रखने चाहिए। मानवता ऊचाईयों का सबसे पहला कदम माना गया है, इसमें मन की ख़ुशी शामिल होती है, कोई दिखावा नहीं होता।
इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अपनी परवाह किये बिना, दूसरों की दिल से मदद करते हैं और उनकी हर ज़रूरत को पूरा करने में उनकी सहायता करते हैं। ज़रूरतमंदों की मदद करना ही सबसे उच्च भक्ति मानी गयी है।
मानवता का असल उदाहरण अभी हम सबके समक्ष ही है- कोरोना एक खतरनाक महामारी के आने पर लॉकडाउन का समय। यह एक ऐसा वक़्त आया है जहाँ लोगों को अपने जीवन में बहुत बुरे दिन देखने को मिले हैं। इस मुश्किल भरे दौर में बहुत से ऐसे लोग सामने आये हैं, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद की और देश के रक्षक बनकर सभी की सेवा की।
लोगों को इस दौर में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, बहुत से निर्धन व्यक्तियों को आज मदद की ज़रूरत है। इस स्थिति में हमारा यह ध्यान रखना ज़रूरी हो जाता है कि हमारे पड़ोस, परिवार या दोस्तों में अगर कोई ऐसा है तो, उनकी हर ज़रूरत को हम पूरा करें। इस गंभीर समय में लोगों के व्यापर बंद हैं, नौकरियां उनके हाथों से जा चुकी हैं, तो लोग ऐसी हालत में भी दूसरों से मदद माँगने से बहुत कतराते हैं, हमे खुद से पहल करके उनकी मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाना चाहिए और उनकी हर ज़रूरत को पूरा करने में उनकी मदद करनी चाहिए।
ऐसे कर्मवीर जो दूसरों के लिए जीते हैं, वह देश और सबके दिलो में अपना स्थान रखते हैं। जिन्होंने भी अपने जीवन में सच्चे मन से दूसरों के प्रति प्रेम दिखाया है या उनकी मदद करके ऐसे कर्म कमाए हैं, उनका इस जीवन में आना सफल हो गया है। हर मनुष्य को अपने आप में इंसानियत हमेशा ज़िंदा रखनी चाहिए। ऐसे लोग ही समाज में भाईचारे का पाठ पढ़ाते हैं। भगवान के प्रिय बनने का सबसे उच्चतम प्रयास ही दूसरों की सेवा करना और उनका भला करने में है, इसीलिए मानवता को अपने अंदर हमेशा सजीव रखना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। ऐसा करने से हम मानवता को बढ़ावा तो देंगे ही, साथ ही दुनिया पर मानवता को लेकर एक नई मिसाल क़ायम कर पाएंगे।
हमे इंसानियत की नीव रखने के लिए
खुद में कुछ बदलाव लाने चाहिए,
दूसरों की मुस्कुराहट का कारण बनकर
उन तक कुछ पैग़ाम पहुँचाने चाहिए,
कभी दिल से मदद करना किसी की
भूल जाओगे सब जो ज़िन्दगी में बुरा हुआ,
एक खुशहाल ज़िन्दगी जीने लग जाओगे
और बन जाओगे किसी ज़रूरतमंद की दुआ।।
Very good 🙌🔥... So true 💯🔥.... Keep it up🙌💫🌟.
ReplyDeleteThankyou so much!
Delete👌👌👌👌
ReplyDelete👌👌👌👌
ReplyDeletewell done🙌🙌
ReplyDeleteAmazing ✨✨✨
ReplyDeleteThankyou!
DeleteThankyou!
ReplyDeleteSeriously true 🔥🔥🔥....
ReplyDelete😍😌👌🏻💕
ReplyDeleteAmazing blogs keep this spirit up 🌈☺️
ReplyDelete