किसानों की आज की दशा
समझ जाओगे किसान का दर्द, उनकी पीड़ा,
एक बार खेतों में हल चलाकर, उनकी मुश्किलों का सामना करके तो देखो,
किसी ज़मीन के टुकड़े में,
अनाज उगाकर तो कभी देखो,
कभी जून की गर्मी में तो कभी दिसंबर की ठंड में,
खेतों में एक बार जा कर तो देखो!!
भारत किसानों की भूमि है, भारत देश कृषिप्रधान देश है। यहाँ किसानों का बहुत मह्त्वपूर्ण स्थान है। किसानों को अन्नदाता माना जाता है। अगर हमारे देश में किसान न होंगे, तो हम भूखे मर जाएँगे। भारत की नींव किसानों पर ही टिकी है। वे गर्मी, सर्दी, बरसात आदि सब मौसमों में लगातार काम करते हैं और हमारे लिए अनाजों का उत्पादन करते हैं। किसान बहुत मेहनती होते हैं। जिस तरह हमारे देश की सीमा पर सैनिक न होंगे तो हमारे दुश्मन हम पर हमला कर सकते हैं, उसी प्रकार अगर किसान नहीं होंगे तो खेती नहीं होगी, और अगर खेती नहीं होगी तो देश का हर एक नागरिक भूखा रह जाएगा, फिर चाहे वो सीमा पर लड़ रहा जवान ही क्यों न हो।
आज किसानों की हालत को देखकर बहुत बुरा लगता है। जिन्हें हम अपना अन्नदाता कहते हैं, वो आज सड़कों पर पिछ्ले एक महीने से अपने दिन गुज़ार रहे हैं। केंद्र सरकार ने पार्लियामेंट में किसानों को लेकर तीन बिल पास करवाए हैं, जो कानून बन चुके हैं। किसान चाहते हैं कि ये तीनों बिल रद्द कर दिए जाएँ। क्योंकि उनका कहना है कि यह मंडी व्यवस्था ख़त्म कर किसानों को एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) से महरूम करना चाहती है, यानी किसानों को डर है कि उन्हें इन फसलों पर मिलने वाला एमएसपी खत्म किया जा रहा है। और इससे फिर निजी कम्पनिओं को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलेगा। इन कारणों की वजह से ही किसान इस क़ानून में कोई बदलाव नहीं, बल्कि पूरा क़ानून रद्द करवाना चाहते हैं।
कभी तो जीकर देखो एक किसान की ज़िन्दगी,
लोग तो अपने बड़े बड़े महलों में रहकर, सब सुविधाएँ होने के बावजूद भी, खुद को परेशान कहते हैं!!
जिन किसानों की रोजी-रोटी ही यही है, क्या उनसे उनका हक़ छीनना सही है? किसानों का पेट खेती करने से ही भरता है, जब हम उनसे वही ले लेंगे, तो वे फिर कहाँ जाएँगे, क्या खाएँगे? पहले किसानों ने पंजाब में आंदोलन शुरू किया था, फिर जब किसी ने उनपर ध्यान नहीं दिया, तब उन्होंने दिल्ली में आने के लिए कूच किया। यहाँ आने के लिए, रास्ते में उनपर बहुत हमले भी किये गए, ताकि वे सब वापिस चले जाएँ, पर वो किसान सच्चे हैं, उनके हौसले बुलंद हैं, ईश्वर भी उनके साथ हैं की वो आज सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर आदि पर बैठे हैं और अपने हक की मॉंग कर रहे हैं।
क्या ये सिलसिला यूहीं हमेशा के लिए चलता रहेगा?
कब तक ये सियासत अपनी चालाकियों से,
किसानों को छलता रहेगा?
आज किसानों को एक महीने से ऊपर हो गया है। वे सब दिल्ली की इतनी कड़ाके की ठण्ड में भी सड़कों पर अपना हक़ लेने के लिए वहाँ गुज़ारा कर रहे हैं। बुरा लगता है कि इतने बुज़ुर्ग किसान ऐसे ठंड में बैठे हैं, बुरा लगता है कि किसानों से उनकी ज़िन्दगी, उनका हक़ छीना जा रहा है, बुरा लगता है कि सरकार उनपर अभी भी ध्यान नहीं दे रही है। आज हर बच्चा, हर नौजवान उनके साथ खड़ा है। पूरे देश के किसान मिलकर इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। बाहर के देश भी आज इस आंदोलन का हिस्सा बने हुए हैं। यहाँ बॉर्डर पर वो अनेक मुश्किलों को झेल रहे हैं, वे अपना खाना खुद बनाते हैं, खुद खाते हैं और साथ ही वह दूसरे आसपास के लोगों को भी खिलाते हैं। अनेक लोग आज किसानों के साथ हैं और उनकी मदद भी कर रहे हैं। बहुत से किसान मर भी रहे हैं, आत्महत्या कर रहे हैं।
एक बात याद रखना.... जब कोई किसान या जवान मरता है, या अपनी आत्महत्या करता है,
तो ये ज़रूर समझना की उस वक़्त पूरा हिंदुस्तान मरता है!
देश में इतना सब चल रहा है, तो सरकार को इन किसानों का दुःख समझना चाहिए और उनकी बात माननी चाहिए। किसानों ने यह कह दिया है कि अब वह यहाँ से तभी जाएँगे, जब सरकार ये पूरा क़ानून वापिस ले लेगी। यह आंदोलन सबसे बड़ा और ऐतिहासिक माना जा चुका है। इतनी ठण्ड में सड़क पर ऐसे खुले में रहना, इतना आसान नहीं है। हमे भी इन सबके साथ आना चाहिए, इनकी हर कार्य में सहायता करनी चाहिए और उन्हें उनका हक़ दिलवाने में अपना पूरा योगदान डालना चाहिए क्योंकि यह आंदोलन अकेले किसानों का ही नहीं, बल्कि हम सबका है। अगर किसान हैं, तो हम हैं।
किसान!!
यही करते हैं हमको खाने के लिए अन्न प्रदान
अगर ये न होते, तो शायद ही कोई जीवित होता इंसान,
हमारा ये फ़र्ज़ है कि...
हमें करना है हमेशा इनका आदर सम्मान
दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं इनको भगवान..
Very true 💯🔥... Amazing lines 💫..Keep it up🙌
ReplyDeleteThankyou so much.
DeleteAmazing lines👌keep it up!!❤
ReplyDeleteThankyou so much.
DeleteThankyou.
ReplyDeleteTrue lines💯💯Great write up✨
ReplyDeleteThankyou so much.
DeleteWaooo🤩❤ keep it up💫
ReplyDeleteThankyou!
Delete❤️
DeletePiya re piya
ReplyDeleteMeri behan ne dil loot liya❤️
Good job behana❤️❤️
Thankyou so much!!
DeleteWaw simar...kafi sahi lines likhi hai 😌✨
ReplyDeleteThankyou so much
DeleteAmazing, keep it up ❤️🤗
ReplyDeleteThankyou so much
DeleteSo well written 💯💯💯
ReplyDeleteThankyou so much
DeleteWorthy content keep it up 😊
ReplyDeleteThankyou so much!
DeleteKeep it up 😌amazing lines ❤️👣
ReplyDeleteThankyou so much!
DeleteTrue❤️ too good🔥 keep going 👍🏻.....
ReplyDeleteThankyou so much
Delete🔥💕Bohot khubbb.....
ReplyDelete👍🏻🌷Keeping going.....
Thankyou so much
Deletewell written 🌸🌸well donee🙌keep it upp❤
ReplyDeleteThankyou so much!
Delete