स्कूली जीवन
काश...एक दफ़ा फिर वो दिन हसीन मिल जाए,
चाहे कुछ दिन के लिए ही सही... एक बार फिर से
वो स्कूल के दिन मिल जाएँ!!
स्कूली जीवन हर एक व्यक्ति की ज़िन्दगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। कोई भी अपनी ज़रूरी से ज़रूरी चीज़/बात को भूल सकता है, लेकिन अपने स्कूल और उसकी यादों को कोई भी नहीं भूलता, क्योंकि वह हमारे जीवन की सबसे सुखद यादें होती हैं। स्कूल ही एक ऐसा स्थान है, जहाँ हम अपने जीवन का सबसे ज़्यादा समय बिताते हैं, हम अपने मूल्यों को सीखते हैं और जीवन में आने वाली चुनौतियों को समझना शुरु करते हैं।
कंधों पर ज़िम्मेदारियाँ नहीं...बस बस्ते थे,
तभी स्कूल के दिनों में हम...जी खोल कर हँसते थे!!
स्कूल ही हमारे जीवन की बढ़ती सीढ़ियाँ हैं। स्कूली जीवन हमारे भविष्य का आधार बनता है। हर कोई अपने स्कूली जीवन में वापिस जाना चाहता है, जब सब व्यसक हो जाते है, तभी उस समय की याद आती है, जो कि बहुत ही लापरवाह, सुखद और आनंदमयी था, हमारे ऊपर कोई ज़िम्मेदारियों का भार नहीं होता था। पर ज़िन्दगी तो आगे बढ़नी ही है और यही हमेशा से रीत चली आई है। जो वक़्त बीत गया, उसे हम दुबारा नहीं ला सकते हैं।
स्कूल से दूर हो गए, पर...
स्कूल दिल से कभी दूर न हो सका!!
स्कूल में सबसे अच्छे पल बिताएँ जाते हैं। जैसे कि एक-दूसरे पर चुटकुले बनाना, हर समय मस्ती करना, पूरे स्कूल में घूमना, शिक्षकों को परेशान करना, पूरा दिन दोस्तों से बातें करना, और बहुत कुछ। स्कूल जाकर तो बच्चा अपने घर, परिवार आदि सबको भूल जाता है। इसी समय बच्चे बहुत-सी प्रतियोगिताओं में भाग भी लेता है और उसके दिमाग की वृद्धि होती है। स्कूल में होने वाले अनेक टूर्नामेंट, पिकनिक पर जाना और अनेक यात्राएँ आदि, स्कूली जीवन के सबसे अधिक होने वाले हिस्से थे और छात्रों को साल भर इन सबका इंतज़ार रहता था।
स्कूल की दोस्ती में एक बात ख़ास होती है,
इसमें पैसों की कोई एहमियत नहीं होती...
दोस्ती ही सबसे ज़्यादा कीमती होती है!!
स्कूल में शिक्षक भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह ही हमे नई चीज़ें सीखने और जीवन की सच्चाइयों को समझने में मदद करते हैं। हमारे शिक्षक हमारी सफलता के आधार स्तंभ हैं और हमें स्कूल के दौरान अनेक मूल्यों जैसे अनुशासन, उदारता, समय की पाबन्दी, आदि से अवगत करवाते हैं। इसलिए स्कूल ही एक ऐसी जगह है, जो हमारे दिमाग और आत्माओं को आकार देती है और हमें जीवन में बेह्तर व्यक्ति बनने की ओर अग्रसर करती है।
बंद हो जाएँ सब दरवाजे,
नया रास्ता दिखाते हैं गुरु!!
सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं,
जीवन जीना सिखाते हैं गुरु!!
स्कूली जीवन खुशियों का खजाना होता है, हर किसी का इससे बेहद लगाव रहता है। जब तक आप स्कूल में हैं, तबतक आनंद की ज़िन्दगी जीते हैं, बिना किसी चिंता, तनाव आदि के।
स्कूल से हर एक इंसान की भावनाएँ जुड़ी होती हैं, चाहे हम कितनी भी बड़े हो जाएं, कितने भी आगे क्यूँ न बढ़ जाएँ, स्कूल की यादें हमेशा हमारे साथ रहती हैं। जब कभी भी उन दिनों/बातों/यादों को याद करने बैठो, तो हम भावुक भी हो जाते हैं। स्कूल का प्यार, शिक्षकों और वहाँ बने दोस्तों का प्यार हमेशा हमारे साथ रहता हैं। स्कूल हमारे जीवन का एहम हिस्सा है और वहाँ बिताये गए पल, वो यादें, मस्ती हम कभी भी नही भुला सकते हैं।
वो स्कूल का जमाना
वो लंच टाइम में आचार की
सुगंध का आना..
बहुत याद आता है..
इस ज़िन्दगी में सब मिल जाएगा!!
पर वो समय दुबारा नहीं आएगा!!
Really true 🥺💯...
ReplyDeleteBestest as usual🔥🔥.
Keep it up 😇.
Thankyou so much!!
DeleteYrr school k din yaad aagye 😌🙁best days ❤️
ReplyDeleteYesss!!
DeleteGreat 🌸👌👌
ReplyDeleteThankyou!!
DeleteBeautifully written 👏🌺
ReplyDeleteThankyou so much!
DeleteBeautifull ❤❤
ReplyDeleteThankyou!!
DeleteBhtt accha❤️
ReplyDeleteThankyouu!!
Deletefantasticly writtern....trueally appreciable..✨✨great work...
ReplyDeleteThankyou so much!!
Delete